उत्तर प्रदेशराज्य

रामनगरी में मंदिरों का अनूठा संग्रहालय

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:विश्व में अयोध्या की पहचान ऐसे शहर के रूप में है जहां हर घर में मंदिर हैं। अब यहां अनूठा मंदिरों का संग्रहालय भी आकार लेने जा रहा है। यहां लोगों को हजारों साल पुराने मंदिरों के साथ ही उनकी निर्माण शैलियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यहां प्राचीन शैलियों के मंदिरों के कई मॉडल बनाए जाएंगे। संग्रहालय का परिसर इस अंदाज में बनाया जाएगा कि यहां प्रवेश करने पर भी लोगों को किसी मंदिर का ही अहसास हो। देश-विदेश के लोगों को यहां हजारों साल पुराने मंदिरों की तकनीक पर शोध करने का मौका भी मिलेगा। संग्रहालय के लिए गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के पास जमीन चिह्नित की गई है।

मॉडलों के जरिए दी जाएगी मंदिर निर्माण की प्राचीन शैलियों की जानकारी।

राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित हो रही है। इसी क्रम में अब अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय संग्रहालय बनाए जाने की योजना है। यह अपने आप में अनूठा संग्रहालय होगा, क्योंकि इसके जरिए देश-विदेश के लोगों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ, भारतीय ज्ञान-विज्ञान, मंदिर निर्माण की परंपरा उनकी अद्भुत तकनीक, स्थापत्य, वास्तु शास्त्र की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button