उत्तर प्रदेशराज्य

ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे।

कैबिनेट मीटिंग में मौजूद सीएम योगी और मंत्री।

बैठक में पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।अब एक जिले में तीन साल और एक मंडल में 7 साल पूरे करने वाले समूह ‘क’ और ‘ख’ के स्थानांतरण के लिए सरकार ने तबदला नीति 2022 को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत हर साल करीब 20% कर्मचारियों का तबादला होता है। इस साल कम से कम 2 लाख कर्मचारियों का रूटीन में तबादला हो सकता है।

Related Articles

Back to top button