राजनीतिराज्य

जदयू के मंत्री को देंगे टक्‍कर

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : लोजपा(LJP)  के एनडीए (NDA)  से अलग होने पर बिहार विधान सभा चुनाव (Assembly Poll)  का मुकाबला दिलचस्‍प (interesting)  होता जा रहा है। लोजपा से अभी तक पहले चरण के चुनाव के लिए पार्टी प्रत्‍याशियों (Party candidates) की सूची जारी नहीं की गई है। आज छह अक्‍टूबर, मंगलवार को लोजपा ने दिनारा विधानसभा क्षेत्र से पहले प्रत्‍याशी की घोषणा की है। इसके साथ ही सियासी खेल शुरू कर दिया है। चिराग पासवान )  ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (Senior leader and state Vice President) राजेंद्र सिंह को लोजपा में शामिल कर लिया है। उन्हें दिनारा क्षेत्र से चुनाव मैदान में भी उतार भी दिया है।

चिराग पासवान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को लोजपा में शामिल कर लिया है। दिनारा विधान सभा क्षेत्र से उनका मुकाबला जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री जयकुमार सिंह से होगा। पढ़िए कैसे दिलचस्‍प होता जा रहा चुनावी मुकाबला।

पिछले चुनाव में सीएम फेस के रुप में प्रचारित किया गया

दिनारा क्षेत्र में उनका मुकाबला जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री जयकुमार सिंह से होगा। राजेंद्र सिंह को आरएसएस का करीबी माना जाता है और पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री प्रत्याशी के रूप में भी प्रचारित किया था। हालांकि, वह करीब 27 सौ वोटों से हार गए थे। राजेंद्र सिंह किसी भी हाल में दिनारा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे, किंतु गठबंधन में यह सीट जदयू को दे दी गई। इसके बाद राजेंद्र सिंह के पास कोई रास्ता नहीं बचा था। लिहाजा उन्होंने लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

फटाफट खबरे 

जयकुमार को कल ही मिला सिंबल

नीतीश कुमार ने पांच अक्‍टूबर, सोमवार को ही बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह को जदयू का सिंबल दिया है। जय कुमार सिंह ने सिंबल मिलने पर खुशी जताई थी। कहा था कि मुख्‍यमंत्री ने चौथी बार मुझपर विश्‍वास जताया है। उनका विश्‍वास बरकरार रखने की कोशिश होगी। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा था कि लोजपा के एनडीए से अलग होने पर चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वैसे भी जदयू का गठबंधन बीजेपी के साथ रहा है।

Related Articles

Back to top button