उत्तर प्रदेशराज्य

अभी गर्मी से राहत नहीं ,इतने से बारिश की संभावना

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्‍तर प्रदेश के लोगों को जल्‍द ही भीषण गर्मी से न‍िजात म‍िल सकती है। मौसम व‍िभाग की मानें तो 17 जून से लखनऊ सह‍ित आसपास के ज‍िलों में मानसून एक्‍ट‍िव हो जाएगा। ऐसे में तेज आंधी के साथ बार‍िश की संभावना प्रबल हो गई है। तब तक ऐसे ही उमस और गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

 उत्‍तर प्रदेश में चार द‍िन बाद से मानसून एक्‍ट‍िव हो सकता है।

लखनऊ सह‍ित आसपास के ज‍िलो में सोमवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्य की क‍िरणें रोज की तरह आज भी आग बरसा रही हैं। धूप में न‍िकलते ही त्‍वचा झुलस रही है। च‍िलच‍िलाती धूप में लोगों ने दोपहर में घरों से न‍िकलना बंद कर द‍िया है। सुबह से शुरु हुई गर्म हवाएं देर रात तक गर्मी का एहसास करवाती हैं।कानपुर, अयोध्‍या, लखनऊ सह‍ित आसपास के ज‍िलों में शुक्रवार 17 से लेकर 20 जून के बीच बार‍िश की संभावना जताई है। लखनऊ आज का अध‍िकतम तापमान 42 ड‍िग्री, , कानपुर में 43, बांदा में 43 ड‍िग्री, हमीरपुर में 43 ड‍िग्री, चित्रकूट में 42 ड‍िग्री, गोरखपुर में 42 ड‍िग्री पारा दर्ज क‍िया गया है।

Related Articles

Back to top button