उत्तर प्रदेशराज्य

ऐसा नेता जो कभी चुनाव नहीं हारा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजनीति में अगर कांग्रेस का नाम आता है तो गांधी परिवार के बाद प्रमोद तिवारी का नाम आता है। एक बार फिर प्रमोद तिवारी राज्यसभा सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं। इस बार प्रमोद तिवारी राजस्थान से उच्च सदन पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा को हराया है। कांग्रेस और भाजपा की टक्कर के बीच प्रमोद तिवारी को 41 वोट मिले और वह जीत गए। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को 30 वोट मिले। चुनाव की अगर बात करें तो प्रमोद तिवारी आज तक कभी कोई चुनाव हारे ही नहीं है। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा से 10 बार कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीते हैं।

ये तस्वीर राजस्थान राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद की है। 

गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

किसान परिवार में जन्मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने 1980 में पहली बार जीत दर्ज की। उसके बाद उन्होंने आज तक किसी दल को खाता नहीं खोलने दिया। प्रमोद तिवारी इस सीट से 10 बार विधायक रहे। 1984 से 1989 के बीच दो बार राज्यमंत्री बने। लगातार नौ बार एक विधानसभा क्षेत्र, एक पार्टी और एक चुनाव निशान से जीत दर्ज करने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। 

Related Articles

Back to top button