उत्तर प्रदेशराज्य

लेखपाल भर्ती परीक्षा का नया अपडेट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजस्व लेखपाल के 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा से जुड़ी अहम खबर है। UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 8 हजार 85 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई 2022 को होगी। इसके पहले चयन आयोग द्वारा जारी किए एकेडमिक कैलेंडर में 19 जून को लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रस्तावित थी।

लेखपाल भर्ती परीक्षा का नया अपडेट

यूपी का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान, केजीएमयू भी बड़े पैमाने पर मेडिकल स्टॉफ की भर्ती करने जा रहा है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में करीब 200 पद चिकित्सकों के है। वही 50 पद मेडिकल सपोर्ट स्टॉफ के भी है।

34 दिनों के लिए बढ़ाई गई परीक्षा की तारीख
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहली जून को नोटिस जारी कर बताया है कि 19 जून को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा नहीं होगी। यह परीक्षा अब 24 जुलाई 2022 को आयोजित होगी।

नही होगा इंटरव्यू, लिखित परीक्षा के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

राजस्व लेखपाल के कुल 8 हजार 85 पदों पर भर्ती होनी है। लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। PET यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के स्कोर पर हो रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सेलेक्ट होने के लिए मुख्य परीक्षा में सफल होना होगा। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

लागू होगी नेगेटिव मार्किंग, इस विषय से पूछे जाएंगे प्रश्न
लेखपाल के 8085 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स, ग्राम समाज और विकास के विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से इन चार विषयों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी।

Related Articles

Back to top button