उत्तर प्रदेशराज्य
बजट सत्र का अंतिम दिन आज
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का मंगलवार को आठवां और अंतिम दिन है। विधान भवन के मंडप में सीएम योगी आदित्यनाथ आज सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान हंगामा भी होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने को भी कहा है।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। विधानसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के बाद आज नेता सदन यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल हंगामा भी कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी आज अपने सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। विधानसभा में मंगलवार को कार्यवाही 11 बजे से प्रारंभ है।