उत्तर प्रदेशराज्य

पालतू जानवरों को पकड़ने का चलाएगा अभियान

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:अगर आप लखनऊ में हैं और आपने अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो मंगलवार तक पूरा करा लें। नगर निगम शहर में बुधवार से चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। जिसके भी कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा, उन्हें नगर निगम उठा ले जाएगा। इसके बाद कुत्ते के मालिक को रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा 5000 रुपए जुर्माना देना होगा। अभी शहर में करीब 8 से 10 हजार लोग ऐसे हैं, जिनके यहां कुत्ते या बिल्ली पाले जाते हैं।

बड़े जानवर का रजिस्ट्रेशन सबसे कम होता है। लखनऊ के गोमती नगर में विपुल खंड इलाके में नगर निगम की टीम ने पालतू जनवरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

नगर निगम के डाटा के अनुसार, अभी तक 1600 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। शेष करीब 6400 से 8400 लोग ऐसे हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ते को घर में रखे हुए हैं। शहर के सभी इलाकों में अभियान तेज किया जाएगा। सभी जोन में इसको सख्ती से चलाया जाएगा। नगर निगम के संयुक्त निदेशक एके राव ने बताया कि टीम सुबह जा रही है, लेकिन अभी जुर्माना नहीं किया जा रहा है। एक जून से जुर्माना लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button