उत्तर प्रदेशराज्य

कानून व्यवस्था पर सवाल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे दिन सदन में एक बार फिर कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाया। अखिलेश यादव ने कहा, “मैं प्रस्ताव करता हूं कि राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ चीजें हमारी तरफ से जोड़ दी जाएं। प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार यही रही है। विकास को रोकने वाली, अपराध बढ़ाने वाली यह सरकार है। आज साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा मामले यूपी में आ रहे हैं। महिला अपराध के सबसे ज्यादा केस यूपी में है। आज सही मायनों में देखें तो उत्तर प्रदेश शिक्षा में नीचे से चौथे स्थान पर है। अब इसी को विकास मॉडल मानेंगे तो क्या होगा।”

बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रश्नकाल में विधायकों के सवालों का जवाब मंत्रियों ने दिया।

अखिलेश ने कहा, “यहां हमने देखा कि गरीब को बुलाकर पैर चटवाया गया। वीडियो बनाकर वायरल किया गया। आज वह पीड़ित गांव में रह पा रहा है। एससी एसटी मामले में यूपी सबसे आगे है। स्वास्थ्य में सबसे नीचे पायदान पर। गरीबी बढ़ाने में देश में यूपी सबसे आगे है। भुखमरी में देश का चौथा बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। ये आंकड़े एनसीआरबी और डायल-112 के हैं।”

Related Articles

Back to top button