उत्तर प्रदेशराज्य

आज व‍िधायकों को द‍िया जाएगा प्रशिक्षण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अठारहवीं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को सदन की कार्यवाही, नियमों और परंपराओं के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आज दूसरा द‍िन है। विधानसभा मंडप में शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बतौर मुख्य अतिथि इसका शुभारंभ क‍िया था, आज शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का उद्बोधन होगा। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विपक्ष के दिग्गज और पूर्व जनप्रतिनिधि भी विधायकों को सदन की कार्यवाही, संसदीय परंपराओं आदि का पाठ पढ़ाया जाएगा।

E-Vidhan In UP : उत्‍तर प्रदेश में ई-विधान प्रणाली शुरु, कुछ ऐसा द‍िखेगा व‍िधानसभा का नजारा
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में इसी माह की 23 तारीख से शुरू होने जा रहे विधानमंडल के बजट सत्र में इस बार ई-विधान प्रणाली के जर‍िए व‍िधायक सवाल पूछ सकेंगे। 

व‍िधानसभा में यूपी के नवनिर्वाचित विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम शुरु हो चुका है। आज दो सत्रों में प्रबोधन-प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। पहला सत्र सुबह 11 बजे शुरु हो चुका है। पहले सत्र का आयोजन विधानभवन के तिलक हाल में क‍िया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

11.40 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का सम्बोधन होगा। इसके बाद 12.10 बजे से मुख्यमंत्री योगी विधायकों को सम्बोधित करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन 12.40 बजे विधायकों को सम्बोधित करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना 01.10 बजे धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। 1.30 बजे से 02.00 बजे तक मध्यान्ह भोज चलेगा। फ‍िर दोपहर दो बजे से दूसरा सत्र प्ररंभ होगा।

Related Articles

Back to top button