उत्तर प्रदेशराज्य

 अब नहीं होगी पानी की किल्लत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भूजल का स्तर गिरने से खराब हो गए बारह नलकूपों से फिर पानी निकल सकेगा। पांच करोड़ की लागत से इन नलकूपों को रिबोर किया जाएगा। इससे पानी संकट प्रभावित इलाकों को पानी मिल सकेगा। शहर में कई जगह नलकूप सफेद हाथी बन गए हैं और इस कारण सुबह से पानी पाने के लिए मार मची रहती है। गोमतीनगर में ही आधा दर्जन से अधिक नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिया है तो यही हाल शहर के अन्य इलाकों का भी है। इसी तरह सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप भी जगह-जगह खराब से ये भी पानी संकट में मददगार साबित नहीं हो पा रहे हैं।

महापौर ने कहा कि आवश्यकतानुसार पानी आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए और दूषित जलापूर्ति की जांच कराई जाए।

शहर वासियों को पेयजल संकट को दूर करने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने जलकल के अधिकारियों के साथ बारह नलकूपों को रिबोर कराने का आदेश दिया। यह रिबोर पंद्रह वे वित्त आयोग की राशि से कराया जाएगा। बैठक में जलकल के महाप्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि 40 जोनल पम्पिंग स्टेशन, 147 ओवरहेड टैंकों, 750 नलकूपो से पानी की आपूर्ति की जाती है। 

महापौर ने कहा कि आवश्यकतानुसार पानी आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए और दूषित जलापूर्ति की जांच कराई जाए। महापौर ने कहा कि खराब हो गए सबमर्सिबल पंपों का सर्वे कराकर उसे तत्काल ठीक कराया जाए। जलकल महाप्रबंधक ने बताया कि एक दो दिन में उन नलकूपों को चिंहित कर लिया जाएगा, जिसे रिबोर कराना आवश्यक है। 

Related Articles

Back to top button