उत्तर प्रदेशराज्य

आसमान से बरस रही आग , हीट वेब अलर्ट जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आसमान से बरसती आग अब डराने लगी है। अभी तो वैशाख चल रहा, जेठ में क्या हाल होगा। हालांकि मानसून की चाल भी सामान्य बताई जा रही, लेकिन यदि मानसून लेट हुआ तो गर्मी और भी अधिक विकराल रूप दिखा सकता है। रविवार का दिन भीषण गर्मी के बीच बीता, खासकर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में पारे के तेवर काफी सख्त रहे। रविवार को बांदा 49 डिग्री में झुलसा और एक दशक का रिकॉर्ड टूटा।

लगातार पड़ रही गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे। - Dainik Bhaskar
लगातार पड़ रही गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे।


मौसम बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म बांदा रहा। वहीं झांसी और आगरा में भी दिन का तापमान 48 के करीब रहा। प्रयागराज में पारा 47 के करीब पहुंच कर तपाता रहा।
वहीं कानपुर, वाराणसी, हमीरपुर, फतेहपुर में भी कम गर्म नहीं रहा। यहां भी तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सिर्फ गोरखपुर, बहराइच में तापमान 40 से नीचे दर्ज किया गया। यहां तापमान क्रमश: 38.8 और 39 डिग्री रहा। 

प्रचंड गर्मी वाले प्रदेश के 10 जिले

  • बांदा-48.8 डिग्री सेल्सियस
  • झांसी-47.3 डिग्री सेल्सियस
  • हमीरपुर-45.2 डिग्री सेल्सियस
  • उरई-45.0 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहपुर-45.2 डिग्री सेल्सियस
  • आगरा-46.4 डिग्री सेल्सियस
  • सोनभद्र-45.2 डिग्री सेल्सियस
  • प्रयागराज-46.4 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर नगर- 46.6 डिग्री सेल्सियस
  • लखनऊ-43.0 डिग्री सेल्सियस

Related Articles

Back to top button