उत्तर प्रदेशराज्य

अपर मुख्य सचिव वित्त बने

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी को सरकार ने अपर मुख्य सचिव वित्त बनाया। त्रिवेदी के पास आयुष विभाग अतिरिक्त प्रभार के रूप में रहेगा। प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण को राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये दोनों पद अपर मुख्य सचिव वित्त राधा एस चौहान के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से रिक्त चल रहे थे।

प्रशांत त्रिवेदी अपर मुख्य सचिव वित्त बने

:शासन ने बीते शुक्रवार देर शाम 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारियों में गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। आजमगढ़ के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, बागपत के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती को मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षा में चल रहीं अन्नापूर्णा गर्ग को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।

स्थानांतरित किए गए अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय विश्व भूषण मिश्र को वाराणसी का अपर आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर अमेठी के एडीएम (वि/रा) सुशील प्रताप सिंह को तैनाती दी गई है। सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह को एडीएम (वि/रा) अमेठी बनाया गया है। सोनभद्र के एडीएम (वि/रा) राकेश सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। 

राकेश के स्थान पर राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी सहदेव कुमार मिश्र को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनके स्थान पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना को भेजा गया है।

शशांक त्रिपाठी : उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, पर्यटन, कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, दुग्ध विकास, सूचना, नागरिक सुरक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण और युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

ईशांत प्रताप सिंह : चिकित्सा शिक्षा, प्रशासनिक सुधार, खेल, श्रम, पंचायतीराज, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, उप्र. पुनर्गठन समन्वय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन, सामान्य प्रशासन, नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग और समन्वय विभाग का प्रभार दिया गया है।

आशुतोष मोहन अग्निहोत्री : ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास, भाषा, दिव्यांगजन कल्याण, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार, प्रांतीय रक्षक दल, रेशम विकास, संसदीय कार्य, राजस्व, न्याय, जल शक्ति विभाग, होमगार्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग, कर निबंधन और केंद्र सरकार से संबंधित समन्वय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Back to top button