उत्तर प्रदेशराज्य

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रात में तेज आंधी और बारिश से मौसम ने गर्मी से राहत दी है। बारिश के चलते दिन का तापमान 8.8 डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले तीन दिन तक तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा था। बढ़ता तापमान गर्मी के चलते शहरवासियों को परेशान कर रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मई माह में तीसरी बार मौसम बिगड़ा और तेज आंधी व बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। बुधवार को सुबह के समय भी आसमान पर काले बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई।

वहीं, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश करीब दो मिमी दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान 8.8 डिग्री व रात के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।वहीं, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश करीब दो मिमी दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान 8.8 डिग्री व रात के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button