उत्तर प्रदेशराज्य

मंत्रियों ने सीएम योगी को दी रिपोर्ट

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जिलों का दौरा कर रहे हैं। हर मंडल के लिए तीन-तीन मंत्रियों का समूह बनाकर भेजा। विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात और जनता से फीडबैक लेकर लौटे अधिकांश कैबिनेट मंत्रियों का अनुभव यही रहा कि अधिकारी न जनता की सुनते हैं और ना ही पार्टी पदाधिकारियों की बात मानते हैं। मंत्रियों ने मौखिक रूप से किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया, लेकिन मंडल की जिलेवार पूरी लिखित रिपोर्ट तीन दिन में सभी मंत्री सौंप देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की।

दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही योगी सरकार ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक जनता को मिले और विकास कार्य तेजी से हों। साथ ही हर जिले का माडल डेवलपमेंट प्लान बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में तीन-तीन मंत्रियों की टीम सभी 18 मंडलों के लिए बनाई है।

अब तक सभी मंत्री समूह अपने-अपने मंडलों में एक-एक बार प्रवास कर चुके हैं। निर्देश के मुताबिक, सभी ने विकास कार्यों का जायजा लिया। लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो आमजन से भी व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। जिलों में समस्याओं के साथ समाधान और संभावनाओं की रिपोर्ट भी तैयार की।

Related Articles

Back to top button