उत्तर प्रदेशराज्य

मंगलवार को बस्ती में किसान सम्मेलन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार रात फिर उत्तर प्रदेश रवाना हो रहे हैं। इस बार उनका मोर्चा पूर्वांचल में लगा है। यहां बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा में कांग्रेस का एक किसान सम्मेलन है। वहीं वाराणसी में अन्य पिछड़ा वर्ग और व्यापारी समुदाय के अलग-अलग क्लोज डोर मीटिंग भी प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले कुछ महीनों से लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वे पूर्वांचल और बुंदेलखंड में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले कुछ महीनों से लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। 

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 7 बजे रायपुर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उनको रात में वहीं रुकना है। सुबह वे बस्ती जिले के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे रुधौली विधानसभा के बैड़वा समय माता स्थान भानपुर में कांग्रेस ने एक किसान सम्मेलन आयोजित किया है। भूपेश बघेल इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इसमें AICC के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित प्रमुख नेता भी मौजूद रहने वाले हैं। यह पहली जनसभा होगी जिसमें भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी मौजूद नहीं होंगी।

Related Articles

Back to top button