उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी जांच पर भरोसा नहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:चंदौली के मनराजपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान युवती की घटना से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतका निशा के पिता कन्हैया यादव को सांत्वना दी। करीब आधे घंटे तक उन्होंने घटना के संबंध में चर्चा की।

मनराजपुर गांव में अखिलेश यादव
चंदौली के मनराजपुर गांव में दबिश के दौरान कन्हैया यादव की पुत्री निशा (24) की मौत का आरोप पुलिस पर है। 

वाराणसी रवाना होने से पूर्व मीडिया को संबोधित किया। कहा कि हम पीड़ित परिवार और बच्ची को न्याय दिलाएंगे। सरकारी जांच पर भरोसा नहीं है।  पुलिस के खिलाफ आरोप  है और पुलिस के द्वारा ही मामले की जांच करना सही नहीं है। उन्होंने हाईकोर्ट के जज की देखरेख में जांच की मांग की। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन पुलिस पूरी तैयारी के साथ गई थी जान लेने।

अखिलेश यादव ने पुलिस-प्रशासन और सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि जो सरकार पुलिस को चुनाव जिताने में लगा दे, उस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं। दलाली का सेंसेक्स थाने में बढ़ रहा है। जाति के आधार पर थानों में काम हो रहा है। जनप्रतिनिधि के दबाव में यूपी सरकार यह कर रही है कि कब किसे फंसाना है’।

Related Articles

Back to top button