उत्तर प्रदेशराज्य

बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सत्ता के संरक्षण में गुण्डाराज व्यवस्था लागू है। मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो स्क्वाड तो कहीं दिखता नहीं, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। छात्राओं का स्कूल-कॉलेज जाना खतरे से खाली नहीं हैं। असामाजिक और अपराधी तत्वों पर कोई लगाम न लगने से वे सब बेखौफ हो चले हैं।

बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया

ख्यमंत्री योगी की प्रशासन तंत्र पर पकड़ लगातार ढीली होने से वर्दीधारी खुद दरिन्दे बन रहे हैं। सुरक्षा और न्याय दिलाने वाला कोई नहीं है। नारी शक्ति से अपराध, अत्याचार करने वालों पर क्यों नहीं चलते बुलडोजर? शहर से देहात तक बेटियों का जीना दूभर हो गया है। शासन प्रशासन तंत्र में संवेदना का अभाव है। प्रदेश में अपराध सरेआम हो रहे हैं। सुबह-शाम वारदातें हो रही है। थाने अपराध और अन्याय के अड्डे बन गए हैं। मित्र पुलिस के कारनामें डरावने हैं। फतेहपुर में रेप के एक दिन बाद पीड़ित दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Back to top button