उत्तर प्रदेशराज्य
गर्मी ने दिखाए तेवर
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गर्मी अब दिन प्रतिदिन प्रचंड होती जा रही है। राजधानी लखनऊ का पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है। प्रदेश में झांसी और कानपुर का तापमान 44 को पार कर गया है। झांसी में पारा 44.1, बनारस में 43.6, सुल्तानपुर में 43.5, प्रयागराज में 43.2, आगरा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कई जगहों पर अगले दो दिनों तक तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचेगा। अगले 24 घंटे में मौसमी सिस्टम बदलेगा, जिसके बाद प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में आएंगे। दो दिन बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
प्रचंड गर्मी वाले शहर
जिला | तापमान |
कानपुर | 44.2 |
झांसी | 44.1 |
बनारस | 43.6 |
सुल्तानपुर | 43.5 |
प्रयागराज | 43.2 |
आगरा | 43 |
लखनऊ | 42.1 |