इसी साल यूपी में खत्म करेंगे ये बीमारी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में अपने विभाग की उपलब्धियां और 100 दिनों के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। भाजपा कार्यालय में ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 2022 तक मलेरिया को यूपी से खत्म कर देंगे। संचारी रोग को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। JE और AES जैसी बीमारियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा टीबी बीमारी को खत्म करने के लिए विधायक, सांसद और मंत्री ज्यादा मरीजों वाले गांव को गोद लेंगे।

घर-घर दस्तक अभियान
मलेरिया से निपटने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ANM घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। संचारी रोग की रोकथाम के बारे में बताएंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। साफ पानी और आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में यूपी कंट्रोल के मामले में सबसे बेहतर रहा। अभी तक 11 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। एक्टिव केए 300 के पास है। टीकाकरण भी देश में यूपी नंबर वन है। टीकाकरण से यूपी महामारी से बची, लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हुई। गांव में क्लस्टर माध्यम से डोर-टू-डोर कैंपेन चलाई गई।