उत्तर प्रदेशराज्य

अस्पताल की अव्यवस्था देख लगाई फटकार

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद अस्पताल के निदेशक डा. आनंद ओझा से व्हील चेयर और स्ट्रेचर दिखाने को कहा। यहां पड़ी व्हील चेयर को देखकर उन्होंने तुरंत सही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को एक सप्ताह का वक्त दिया है कि सभी व्यस्थाएं जल्द ठीक कर लें। 

पदभार संभालते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में आ गए हैं। 

बिना सूचना अचानक ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सिविल अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टूटी व्हील चेयर देखकर वे भड़क गए। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सामान्य व्यवस्थाओं को भी परखा। साथ ही मरीजों के काम आने वाली सभी जरुरतों को परख रहे थे। इस बीच उनकी नजर टूटी तीन व्हील चेयर पर गई। व्हील चेयर में गद्दी की जगह प्लाई लगी हुई थी उन्होंने निदेशक से कहा कि इन सभी को दुरुस्त कराएं ऐसे व्हील चेयर पर कैसे मरीज बैठ पाएगा। 

Related Articles

Back to top button