उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्‍तर प्रदेश में जल्द खरीदी जाएंगी एंबुलेंस

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्‍तर प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा में शामिल पुरानी हो चुकी खटारा एंबुलेंस बदली जाएंगी। 812 नई एंबुलेंस खरीदी जा रही हैं। बीमार होने पर लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत न हो इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इस एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम 15 मिनट है।

उत्‍तर प्रदेश में मरीजों को राहत प्रदान करने के ल‍िए स्वास्थ्य व‍िभाग जल्‍द ही 812 नई एंबुलेंस

इमरजेंसी में किसी भी मरीज को इस एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में पुरानी हो चुकी एंबुलेंस के कारण कई बार इस समय सीमा पर मरीज तक पहुंचने में दिक्कत होती है, इसलिए इन्हें बदला जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वेदब्रत सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा में कुल 2200 एंबुलेंस हैं और इसमें से पुरानी हो चुकी एंबुलेंस की जगह नई एंबुलेंस खरीदी जा रही हैं।अब मरीजों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

Related Articles

Back to top button