उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा में सीएम बोले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सदस्यों को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश महाना को उनकी कुर्सी पर आसीन कराने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में विपक्षी दल के नेताओं के भी उत्तर प्रदेश को नया उत्तर प्रदेश बनाने में सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश के विधानसभा पर है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें तो जनता के विश्वास पर हर कीमत पर खरा उतरना है। जनता का विश्वास कभी की अविश्वास में नहीं बदलना चाहिए। नकारात्मकता कभी भी जीवन में प्रगति नहीं कर सकती है। हमको तो यही पता है कि सकारात्मकता से ही प्रगति आगे बढ़ती है। जनता तो सदैव ही प्रगतिशील को चुनती है। हमको उत्तर प्रदेश के युवाओं तथा महिलाओं के बारे में अधिक सोचना है। उन्होंने कहा कि हमें अब युवाओं, आधी आबादी, किसानों, मजदूरों और दबे-कुचले लोगों के बारे में सोचना है, उनकी आवाज को आगे बढ़ाना है। हम तो प्रदेश की 25 करोड़ जनता का विकास करेंगे।

Related Articles

Back to top button