उत्तर प्रदेशराज्य

कुर्सी तक पहुंचाएंगे योगी और नेता प्रतिपक्ष

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18वें अध्यक्ष के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। विपक्ष ने सतीश महाना के खिलाफ कोई उम्मीदवार नही उतारा है, लिहाजा आज शाम 3 बजे सतीश महाना के नाम का आधिकारिक घोषणा होगी। इसके बाद सदन में वर्षों से चली आ रही एक परंपरा को भी निभाया जाएगा। सतीश महाना को सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मिलकर सदन में ढूंढेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए निर्विरोध नामांकन किया है।

सदन में सतीश महाना ऐसी जगह बैठेंगे जहां से वह आसानी से नजर न आएं। पहले नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सतीश महाना को सदन में ढूंढेंगे। दोनों लोग उन्हें ढूंढते हुए महाना तक जाएंगे और वहां से उन्हें विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी की ओर चलने का अनुरोध करेंगे। सतीश महाना के एक ओर योगी आदित्यनाथ तो दूसरी ओर अखिलेश यादव होंगे। उन्हें अध्यक्ष आसन तक लाएंगे और उन्हें वहीं बैठाएंगे।दरअसल, ब्रिटिशकाल से ही सदन के अंदर अध्यक्ष को ढूंढ कर आसन तक पहुंचाने की परंपरा चली आ रही है। इस रस्म के तहत नेता विधानसभा और नेता प्रतिपक्ष दोनों मिलकर अध्यक्ष को ढूंढते हैं। फिर मिलकर एक साथ उन्हें आसन तक ले जाते हैं। इस तरह विधानसभा अध्यक्ष को कुर्सी मिलती है। 

Related Articles

Back to top button