उत्तर प्रदेशराज्य

अब नए हाथों में भाजपा संगठन की कमान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के साथ ही मंत्रियों को लेकर दस मार्च से चल रही अटकलें तो समाप्त हो गईं, लेकिन अब चर्चा के केंद्र में भाजपा संगठन है। चूंकि, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है, इसलिए तय है कि संगठन की कमान अब नए हाथों में सौंपी जाएगी।

अब नए हाथों में भाजपा संगठन की कमान

माना जा रहा है कि पार्टी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के सफल फार्मूले पर भरोसा जताते हुए फिर से ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। सामने कई चेहरे हैं भी, लेकिन मंत्रिपरिषद गठन में पार्टी द्वारा किए गए अचंभित करने वाले प्रयोग ने किसी भी दावे या अटकलों में पहले जैसा दम नहीं छोड़ा है।

Related Articles

Back to top button