उत्तर प्रदेशराज्य

योगी कैबिनेट की महिला ब्रिगेड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:योगी 2.0 कैबिनेट में 52 मंत्रियों में 5 महिलाएं शामिल हुई हैं। बेबी रानी को कैबिनेट और गुलाब देवी को राज्यमंत्री बनाया गया है। इन दो महिला नेता को छोड़कर मंत्री बनाई गईं 3 नए नाम ने चौंकाया है। इसमें प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी, विजय लक्ष्मी गौतम हैं। वहीं, दूसरी तरफ चुनाव के दौरान और रिजल्ट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई अदिति सिंह और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

5 महिला मंत्रियों में 3 नाम चौंकाऊ

बेबी रानी मौर्य: आगरा दक्षिण की सीट से बेबी रानी मौर्य ने चुनाव जीता है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल थीं। इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा। आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। भाजपा की टॉप लीडरशिप की भरोसेमंद रहीं हैं।

रजनी तिवारी: हरदोई जिले की शाहाबाद सीट से चुनाव जीता है। उनके पति उपेंद्र तिवारी 2007 में बसपा के टिकट पर बिलग्राम विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। उपेंद्र के निधन के बाद रजनी राजनीति में आईं। 

विजय लक्ष्मी गौतम: देवरिया की सुरक्षित सलेमपुर सीट से विधायक चुनी गईं हैं। भाजपा ने सीटिंग विधायक का टिकट काटकर विजय लक्ष्मी को दिया था। गौतम कुछ दिन पहले ही सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं। वह दलित चेहरा हैं। 

प्रतिभा शुक्ला: कानपुर देहात की अकबरपुर-रनिया सीट से प्रतिभा शुक्ला विधायक हैं। उनके पति अनिल शुक्ला वारसी हैं। वह बसपा के पूर्व सांसद रहे हैं। प्रतिभा तीसरी बार विधायक बनी हैं। पहली बार बसपा से विधायक बनी थीं। कानपुर देहात में पहला ब्राह्मण चेहरा हैं।

गुलाब देवी: संभल की चंदौसी सीट से चुनाव जीता है। वह 5वीं बार विधायक बनी हैं। दो बार राज्यमंत्री रह चुकी हैं। पश्चिम यूपी में अनुसूचित जाति के बीच बड़ा चेहरा है। संघ से भी अच्छा कनेक्शन है। 66 साल की गुलाब देवी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। फॉरवर्ड के बाद अब भाजपा दलित वोटर्स को अपने पक्ष में करना चाहती है। 

Related Articles

Back to top button