उत्तर प्रदेशराज्य

योगी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

केशव प्रसाद मौर्य फिर बने उप-मुख्यमंत्री

ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

केशव प्रसाद दोबारा बने उप-मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।

Related Articles

Back to top button