उत्तर प्रदेशराज्य

गर्मी से राहत के आसार नहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:इन दिनों गर्मी अपने शबाब पर है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में बेहद तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इस साल माना जा रहा है कि गर्मी का मौसम समय से पहले आ गया है। मंगलवार को लखनऊ मेंअधिकतम 37.6 और न्यूनतम तापमान 20.2 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में 40 से 42 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जाएगा।

 उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 

अगले दस दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, जो गर्मी का मौसम अप्रैल के मध्य में होता था, वो अब इस बार मार्च के मध्य में देखने को मिल रहा है। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसा बारिश की कमी के कारण हुआ है। मंगलवार को सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 16.0 डिग्री और नजीबाबाद में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सुल्तानपुर में 38.8 डिग्री, प्रयागराज और वाराणसी में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस साल मार्च में तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button