उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में बेखौफ अपराधियों ने अपनी अवांछनीय गतिविधियां शुरू कर दी है। प्रशासनिक तंत्र भी उन पर हाथ डालने से हिचकता है। भाजपा राज में पहले भी भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। दोबारा सत्ता में आने से असामाजिक तत्वों को अहंकारी नेतृत्व का साथ मिल गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की वापसी पर सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में होली पर हुड़दंगियों ने बुलडोजर पर बारात निकाली

समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को जारी किये गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की वापसी पर सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में होली पर हुड़दंगियों ने बुलडोजर पर बारात निकाली। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। गाजियाबाद में होली के दिन घर में घुस कर साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की विचलित करने वाली घटना प्रकाश में आई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से परेशान होकर बुंदेलखंड के किसान और युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 71 दिनों में 76 लोगों ने खुदकुशी की है। न युवाओं को रोजगार, न ही किसानों को उनकी उपज का दाम मिलने की उम्मीद है। आगरा में सत्ता संरक्षित माफिया डान की धमकी के बाद राजस्थान पलायन को मजबूर डाक्टर परिवार को सुरक्षा व न्याय मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button