उत्तर प्रदेशराज्य

ब्रज की होली में आई महिला की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ब्रज की होली में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। श्रद्धालु वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच एक महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला के बेहोश होते ही मंदिर के सुरक्षा कर्मी और पुलिस उसे अस्पताल ले जाने लगी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के बाहर खड़े महिला के साथ आए उनके साथी श्रद्धालु।

मुंबई से दर्शन करने आई थी महिला
मुंबई की सतनाम सोसाइटी के रहने वाले रामप्रसाद अग्रवाल की पत्नी 60 वर्षीय मधु अग्रवाल अपने ग्रुप के साथ दर्शन करने आई थीं। मधु शनिवार को बांके बिहारी दर्शन करने पहुंची। यहां मधु VIP गैलरी के पास खड़े होकर दर्शन कर रही थीं कि तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।

मधु अग्रवाल के बेहोश होते ही मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मी और पुलिस कर्मियों की नजर जब उन पर पड़ी तो वह तत्काल अस्पताल ले गए। सुरक्षा कर्मी महिला को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया तो पता चला कि मधु की मौत हो चुकी थी।

डॉक्टर बोले- पहले से महिला को थी कई बीमारी
जिला संयुक्त चिकित्सालय में महिला को मृत घोषित करने के बाद डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि महिला को पहले से कई बीमारी थी। जब अस्पताल लाया गया तो उनका चेकअप किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। महिला के साथ आए लोगों ने बताया कि उन्हें शुगर सहित कई बीमारी थी।

महीनेभर पहले एक बुजुर्ग की हुई थी मौत
महीनेभर पहले बरसाना में 65 वर्षीय श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। पंजाब के पठानकोट से चरण दास परिवार के साथ बरसाना आए थे। वह परिवार के साथ राधारानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जहां भीड़ में उनकी तबीयत बिगड़ गई। हार्टअटैक आने से उनकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button