उत्तर प्रदेशराज्य

पंजाब में AAP की झाड़ू से सब साफ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP चार राज्यों में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है। UP, उत्तराखंड और मणिपुर में वह लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। गोवा में उसकी हैट्रिक है। उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है।

पहली बार माया का दलित भाजपा के पाले में, सपा से जितना नुकसान…बसपा के वोटों ने उससे ज्यादा भरपाई कर दी
उत्तर प्रदेश में BJP की जीत के पीछे कुछ विरोधी दलों की रणनीति भी जिम्मेदार है। जैसे- यहां बसपा ने 122 सीटों पर ऐसे उम्मीदवार खड़े किए, जो सपा के उम्मीदवार की ही जाति के थे। इससे वोट बंट गए। सपा खुद को मुस्लिम सरपरस्त पार्टी की छवि से बाहर नहीं निकाल पाई। वह भाजपा के हिन्दुत्व का काट नहीं खोज पाई। उसके हिंदू वोटर छिटक गए। मोदी-योगी ने लगातार हर चीज को हिन्दुत्व से जोड़ा। इससे वे हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने में भी कामयाब रहे। 

पंजाब: AAP ने चौंकाया, अब 2 राज्यों में उसकी सरकार
पंजाब में AAP ने अपने प्रदर्शन से चौंका दिया है। वह 92 सीटों पर जीती है। उसे पिछली बार सिर्फ 20 सीटें मिली थीं। AAP के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। यहां CM चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस से अलग हुए पूर्व CM अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए। हैं। सिद्धू ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य है, जहां AAP की सरकार बनाने जा रही है। 

Related Articles

Back to top button