उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ मध्य में दौड़ी साइकिल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ मध्य में एक बार फिर से साइकिल ने रफ्तार भरी है। सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा के रजनीश गुप्ता को पराजित कर सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया। रविदास ने करीब 102 701 मत प्राप्त किए वही भाजपा के भाजपा के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 92933 वोट मिले l करीब 9768 वोट से जीत दर्ज की है.वर्ष 2017 में भाजपा के ब्रजेश पाठक ने सपा के रविदास मेहरोत्रा को कड़ी टक्कर देते हुए 5,094 मतों से पराजित किया था। लेकिन इस बार फिर से भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले मध्य क्षेत्र से सपा की साइकिल ने रफ्तार भरी है। 

लखनऊ मध्य विधानसभा से सपा ने जीत दर्ज की है। 

एक दौर था जब राजधानी की नौ विधानसभा क्षेत्र में से मध्य विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन वर्ष 2012 में सीट का आंकड़ा बदला। मुस्लिम आबादी का एक बड़ा हिस्सा इसमें शामिल होने से सीट के चुनावी समीकरण बदलने लगे। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा ने बाजी मारी थी। उन्हें 62,622 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी रहे विद्यासागर गुप्ता को 39,890 वोट हासिल हुए। लेकिन साल 2017 में भाजपा ने फिर से इस सीट पर कब्जा जमाया। लखनऊ मध्य में 3,70,482 वोटर हैं। इनमें से 1,96,116 पुरुष और 1,74,357 महिला वोटर हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख से अधिक मुस्लिम वोटर हैं। वहीं निर्णायक भूमिका में वैश्य,ब्राह्णा, कायस्थ, सोनकर और धानुक समाज का बड़ी संख्या में वोटर है।

Related Articles

Back to top button