उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में एत‍िहास‍िक जीत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने आठ हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले।

लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। 

भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने इस बार यहां पर अमरीश कुमार को उतारा था।

Related Articles

Back to top button