उत्तर प्रदेशराज्य

ब्रजेश पाठक और राजेश्‍वर स‍िंंह ने ख‍िलाया कमल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोटों से और राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को 67687 मत प्राप्त हुए। वहीं सपा की बात करें तो उत्तर और मध्य सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट मोहनलालगंज में भी उनके प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने इस बार यहां पर अमरीश कुमार को उतारा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी की बढ़त बनाए हुए हैं। वह मलिहाबाद सीट से चुनाव लड़ रही है।

 लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।

ग्रामीण क्षेत्र की एक अन्य सीट बख्शी का तालाब में भी भाजपा के योगेश कुमार शुक्ला अपने प्रतिद्वंदी से आगे हैं। भाजपा को सबसे तगड़ा झटका उत्तर और मध्य क्षेत्र में लग रहा है। उत्तर क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक नीरज बोरा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा शुक्ला से करीब 13000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वही मध्य क्षेत्र के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता सपा के पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा से पीछे हैं। गत चुनाव में भाजपा ने 9 में से 8 सीटों पर कब्जा किया था। अभी तक के परिणामों से भाजपा के पास सात सीटें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनाथ के गढ़ में भाजपा के अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी। 

Related Articles

Back to top button