राजनीति

गोरखपुर शहर से योगी , करहल से अखिलेश आगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। भाजपा ने शुरुआती रुझान में पार किया स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को 230 तथा सपा को 103 सीट पर बढ़त मिली है।

नतीजे आने से पहले रुझान आ रहे हैं। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है। 

गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है। मैनपुरी के करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बढ़त पर है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सपा की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला से आगे हैं। भीम आर्मी के प्रत्याशी चंद्र शेखर रावण को यहां पर अब तक सिर्फ 123 वोट मिले हैं। करहल में अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है बसपा तीसरे तथा नोटा चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ की सात सीटों में से चार के रुझान आए हैं। चारों पर भाजपा काफी आगे चल रही है। 

Related Articles

Back to top button