उत्तर प्रदेशराज्य

सोनभद्र में SDM को हटाया, लेखपाल को पकड़ा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले EVM की सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में हंगामे हो रहा है। बुधवार को सोनभद्र में SDM रमेश कुमार को हटा दिया गया। उनकी गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। उधर, उन्नाव में मतगणना स्थल के पास सुबह सपा नेताओं ने लेखपाल को पकड़ लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लेखपाल EVM सील करने का सामान ले जा रहा था। सपा कार्यकर्ताओं के डर और नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुलंदशहर में मतगणना स्थल पर जा रही एम्बुलेंस तक की तलाशी ली। वहीं वाराणसी के कमिश्नर ने माना कि EVM के मूवमेंट में प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं हुआ।

मुरादाबाद में ब्लैंक बैलेट पेपर मिलने के बाद सपाइयों ने हंगामा किया।

मुरादाबाद में सपा का गंभीर आरोप
मुरादाबाद में मंडी समिति परिसर में बने EVM स्ट्रांग रूम पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने आरोप लगाया कि यहां बैलेट बॉक्स और EVM को बदलने की कोशिश हो रही है। सपा नेता जयवीर सिंह यादव का आरोप है कि गद्दे के नीचे छुपाकर जो संदूक रखा गया था उसमें 1487 ब्लैंक मत पत्र मिले हैं। आरोप है कि इन मतपत्रों को पोस्टल बैलेट से बदलने की साजिश थी।

सपा ने की वेबकास्टिंग की मांग
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि मतगणना की वेबकास्टिंग कराई जाए और उसका लिंक राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाए। जिससे निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो सके ।

Related Articles

Back to top button