राजनीति

एग्जिट पोलों को नकारा, 10 मार्च को 5 राज्यों के नतीजे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:10 मार्च का दिन राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है। क्योंकि इस दिन विधान सभा चुनावों के परिणाम आएंगे। पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में पता चल जाएगा कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान हुआ था। जिसके बाद अब एग्जिट पोल पर निगाह बनी हुई है।

10 मार्च को उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आएंगे। 

एग्जिट पोल पर सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का आया बयान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सही नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार सपा गठबंधन की सरकार आएगी। सीएम योगी मंदिर लौटेंगे और अखिलेश यादव आएंगे। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान 13 महीने से थे, लेकिन वहां जाकर न पीएम ने देखा न बीजेपी ने। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने बंगाल में बीजेपी को 2/3 सीटें दीं, लेकिन वे बुरी तरह हार गए।

ईवीएम स्ट्रांग रूम पर दूरबीन से सपा प्रत्याशी की नजर

मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा गड़बड़ी होने की उम्मीद से उसे रोकने के लिए दूरबीन से ईवीएम स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष ने ईवीएम स्ट्रांग रूम और उसके आसपास की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश दिया है। हम 8 घंटे की तीन शिफ्ट में काम करेंगे। अखिलेश यादव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते हैं।

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश जी राव ने एग्जिट पोलों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कई बार एग्जिट पोल सही आंकड़ों का आंकलन नहीं कर पाते हैं। हमने ग्राउंडवर्क और अपने सूत्रों से आकलन किया है। कांग्रेस को विश्वास है कि पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम गोवा फॉरवर्ड (पार्टी) के साथ गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 2017 में सरकार बनानी चाहिए थी, लेकिन हमारे फैसलों की वजह से कुछ गलत हो गया था। इस बार हम सावधान हैं। सभी उम्मीदवारों से बात कर रहे हैं। जैसे ही नतीजे आएंगे, इस बार हम तेजी से और तुरंत कार्रवाई करेंगे, क्योंकि भाजपा सभी को प्रभावित करती है।

एग्जिट पोल पर क्या बोले बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 10 मार्च को सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताने वाले एग्जिट पोलों को भी नकारा है। उनका कहना है कि प्रदेश में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। प्रदेश के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है, जो ईवीएम में बंद है। जिस तरह बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी में भीड़ दिखती थी, उससे लगता है कि बसपा प्रदेश में जीतेगी।

Related Articles

Back to top button