उत्तर प्रदेशराज्य

राजा भैया और सपा अध्यक्ष अब आमने-सामने

स्वतंत्रदेश लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट को लेकर सियासी रण तेज हो गया है। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच छिड़ी सियासी लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है। चुनावी बयानबाजी के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर दोनों नेताओ में तकरार शुरू हो गई है।

 कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ट्वीट कर सीधा जवाब दिया है

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुंडा विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। कई वर्षों बाद जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख व कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है। सपा की तरफ से गुलशन यादव, राजा भैया के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। मतदान के पहले से दोनों दलों के बीच शुरू हुई जुबानी तकरार वोटिंग वाले दिन बवाल में बदल गई। मतदान वाले दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगा दिया कि कुंडा सीट पर फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट जरूर किया, लेकिन विवाद खड़ा हो चुका था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि कुंडा में जिस तरह बूथ पर उपस्थित किसी दल के अवांछित व्यक्ति द्वारा सरेआम महिलाओं के वोटों का बटन दबाया जा रहा है, उसके वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव आयोग से कुंडा का चुनाव रद करने की अपील करें। साथ ही दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करवाएं। अखिलेश ने बाद में यह ट्वीट डिलीट तो कर दिया, लेकिन इस मौके को रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हाथ से जाने नहीं दिया। 

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ट्वीट कर सीधा जवाब दिया है। उन्होंने अखिलेश के ट्वीट का स्क्रीनशाट लेकर पोस्ट किए गए वीडियो को फेक बताया है। राजा भैया ने ट्वीट कर कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हमसे इतनी घृणा करना अच्छी बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button