उत्तर प्रदेशराज्य

रेल मजदूरों ने फूंका प्रबंधक का पुतला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में रेलवे मजदूर यूनियन ने परीक्षाओं में धांधली पर रोक लगाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर रेलवे मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही मुख्य प्रबंधक का पुतला भी जलाया। यूनियन के मंत्री अजय किशोर दुबे ने बताया कि सीएमएम आलमबाग की हठधर्मिता को लेकर उप मुख्य सामग्री प्रबंधक कार्यालय के सामने नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन व उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन भंडार शाखा ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

रेलवे मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते मजदूर।  - Dainik Bhaskar
रेलवे मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते मजदूर। 

उप मुख्य सामग्री प्रबंधक द्वारा मनमाने ढंग से किये जा रहे स्थानांतरण के खिलाफ कर्मचारियों ने आवाज उठाई है। जब तक उप मुख्य सामग्री प्रबंधक अपनी तानाशाही नही छोड़ देते। कर्मचारी विरोध करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button