उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर निर्माण में क्यों डाला अड़ंगा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा सदियों की अभिलाषा पूरी हो रही है। रामजन्मभूमि भाजपा का सांस्कृतिक लक्ष्य था। नड्डा ने सपा कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा जब विपक्षी वोट मांगने आए तो उनसे पूछे की राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा क्यों डाला। कहा जिन नेताओं को जल का आचमन करना नहीं आता वह अब टीका लगा था घूम रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी प्रियंका गांधी लीडर नहीं रीडर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री जब यूपी-बिहार के लोगों पर टिप्पणी कर रहे थे तब प्रियंका गांधी ताली बजा रही थी।

अयोध्‍या में जेपी नड्डा ने कहा धारा 370 की समाप्ति हमारा सपना था। केंद्र में सरकार बनी यह सपना भी पूरा हुआ। 

अध्यक्ष ने कहा अयोध्या को किसी ने क्यों नहीं पूछा। अयोध्या में अब मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एक्सप्रेस वे विकास की गंगा । योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में यूपी की अर्थव्यवस्था नंबर दो पहुंची। अखिलेश की जमीन हिली है। इसीलिए अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने पिताजी को प्रचार के लिए ले गए। पिछड़ा वर्ग आयोग भाजपा शासन में बना। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। कहा, अखिलेश ने आतंकियों से मुकदमे वापस लिए।

Related Articles

Back to top button