राजनीति

तीसरे चरण की सीटों के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए 18 फरवरी शुक्रवार की शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इस चरण का मतदान 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसमें 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

तीसरे चरण में हाथरस फिरोजाबाद एटा कासगंज मैनपुरी फर्रुखाबाद कन्नौज इटावा औरैया कानपुर देहात कानपुर नगर जालौन झांसी ललितपुर हमीरपुर एवं महोबा में मतदान होना है। 

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनसे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुकाबला कर रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रुखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय सादाबाद से फिर मैदान में हैं।तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है। चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने गुरुवार को तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों के अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए व चुनाव तैयारियों को परखा।

Related Articles

Back to top button