राजनीति

शिवहर से चेतन आनंद, बथनाहा से अनिल कुमार ने बनाई बढ़त

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के इंताज़ार ख़त्म होने वाला है। मतगणना शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप सीतामढ़ी जिले के शिवहर, रीगा, सुरसन्ड, और बाथनाहा विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल शिवहर से राजद के चेतन आनंद आगे चल रहे हैं।

 

शिवहर रीगा सुरसन्ड और बाथनाहा विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के सबसे तेज नतीजे।

शिवहर से राजद ने आनंद मोहन व लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, उनके सामने दो बार से विधायक जयदू के सर्फुद्दीन हैं। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मो. वामिक जफीर ताल ठोक रहे हैं। जफीर चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, अभी तक जीत नहीं मिली है। अब तक रुझानों में चेतन आनंद को बढ़त मिल रही है।

रीगा विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। महागठबंधन के कोटे से यह सीट कांग्रेस के हिस्से गई है। कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अमित कुमार टुन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है।  बीजेपी ने मोतीलाल प्रसाद  को उम्मीदवार बनाया है।

सुरसंड विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक है। राजद ने सीटिंग विधायक सैयद अबू दोजाना पर ही दांव खेला है। वहीं, जेडयू ने  राजद छोड़कर उनकी पार्टी में आए दिलीप राय को टिकट दिया है। लोजपा के  अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी चुनाव को त्रिकोणीय बना रहा हैं।

बथनाहा विधानसभा सुरक्षित सीट है।  इस बार प्रमुख पार्टियों ने यहां नए चेहरों पर ही दांव खेला है। एनडीए की ओर से यह सीट भाजपा के कोटे में गई है। भाजपा ने अनिल राम का मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने संजय राम को टिकट दिया है। इनके अलावा रालोसपा के टिकट पर चंद्रिका पासवान भी दम भर रहे हैं। शुरुआती दौर में अनिल कुमार ने कांग्रेस के ऊपर अच्छी बढ़त बनाई है।

Related Articles

Back to top button