उत्तर प्रदेशराज्य

भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों से , फंसे हैं हजारों भारतीय

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और लोगों को वहां से निकालने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उड्डयन मंत्रालय ने भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। एएनआइ के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारतीय एयरलाइंस को उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। जिसके बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस निकाला जा सकेगा।नागरिक उड्डयन मंत्रालय, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाए जाने को लेकर विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

भारत-यूक्रेन के देशों के बीच नागरिक उड्डयन अधिकारियों और विभिन्न एयरलाइनों के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि उड़ानों की संख्या कैसे बढ़ाई जाए। जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।कीव स्थित भारतीय दूतावास ने रूस और यूक्रेन तनाव के बीच युद्ध की आशंका के बीच भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत चले जाने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि वे घबराएं नहीं, लेकिन भारत यात्रा के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध और सुविधाजनक उड़ान में टिकट बुक करा लें। 

Related Articles

Back to top button