उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने रिश्ते को समाप्त कर दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के बाहर राष्ट्रीय हितों की बेहतर सेवा कर सकते हैं।’

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान बढ़ गया है। सीएम फेस के ऐलान के बाद कड़वाहट और भी बढ़ गई है। 

बताया जा रहा है कि अश्विनी कुमार ने 46 साल के बाद पार्टी छाेड़ी है। गुरदासपुर में अश्वनी कुमार की प्रताप बाजवा से शुरू से ही लड़ाई रही है। हमेशा एक दूसरे को कोसते रहे हैं।अब जब चुनाव हैं और प्रताप बाजवा भी लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर राेचक मुकाबला हाेने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button