उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली में अखिलेश,डबल हुआ भ्रष्टाचार

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पहले चरण के मतदान से ही सपा के पक्ष में हवा चल रही है। इसका पता रायबरेली के लोगों को भी चला गया होगा। गर्मी निकालने वाले अब तक भाप बन चुके हैं। रायबरेली में मतदान के बाद यह सब धुंआ बन जाएंगे। डबल इंजन की सरकार में केवल एक ही चीज डबल हुई है, वह है भ्रष्टाचार। कुछ इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। 

पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने रायबरेली पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला

सपा के मुखिया मंगलवार को लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की बात वह कर रहे हैं जिनकी सरकार में हिरासत में मौत हुई हैं। वसूली के लिए पुलिस ने व्यापारी की जान ले ली। आइपीएस फरार है। 25 हजार रूपये का इनामी पुलिस कप्तान पिच बनवाकर क्रिकेट खिलवा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा धाराएं उन्हीं पर लगी हैं।

भाजपा में अपराधियों को टिकट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन केवल चुनाव तक ही दिया जा रहा है। यदि सपा की सरकार बनी तो सरसों का तेल व एक किलो घी भी दिया जाएगा। मुफ्त राशन जब तक सपा सरकार रहेगी, तब तक दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से पूछा कि बाबा का सबसे प्रिय मवेशी कौन सा है……..। सपा सरकार बनी तो मवेशियों से निजात दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 नंबर जब से 112 बनी है भाजपा ने पुलिस का कबाड़ा कर दिया है। डबल इंजन की सरकार में केवल एक ही चीज डबल हुई है वह है भ्रष्टाचार। बाबा मुख्यमंत्री स्मार्टफोन तक नहीं चला पाते इसलिए उन्होंने स्मार्टफोन नही बाटे। उन्होंने सभी से सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

Related Articles

Back to top button