उत्तर प्रदेशराज्य

45 कैंडिडेट्स की सूची जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा ने रविवार की रात प्रत्याशियों की 8वीं सूची जारी कर दी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने 7 महिलाओं को भी टिकट दिया है। भाजपा ने बलिया नगर विधानसभा सीट से मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को टिकट दिया है। दयाशंकर सिंह और उनकी मंत्री पत्नी लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट का दावा ठोक रहे थे, लेकिन भाजपा ने हाल ही में ED (प्रवर्तन निदेशालय) के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है।

खास बात यह है कि नई सूची में बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। वहीं, कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय को मोहम्दाबाद से टिकट मिला है। 2005 में कृष्णानंद हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी का नाम आया था। इस लिस्ट में सबसे अधिक 9 OBC उम्मीदवार हैं। इसके बाद 8 दलित, 6 ब्राह्मण और 5 ठाकुर हैं। भाजपा अब तक 340 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।


Related Articles

Back to top button