उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रियंका गांधी गाजियाबाद में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही हैं।

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद के विजयनगर से डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने दुकानों पर जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के युवा इस बार परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

प्रियंका गांधी गाजियाबाद में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही हैं।
प्रियंका गांधी गाजियाबाद में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही हैं।

ट्रैक्टर पर चढ़ गईं प्रियंका

रास्ते में प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर पर गन्ने लेकर जा रहे एक युवक को रोक लिया। उससे बातचीत की। इस दौरान प्रियंका खुद ट्रैक्टर पर चढ़कर बैठ गईं और उन्होंने ट्रैक्टर चला रहे युवक योगेश चौधरी से बातचीत की।योगेश चौधरी ने उन्हें बताया कि मैं किसान का बेटा हूं। तीन साल हो गए, आर्मी की भर्ती नहीं आई। तोप के गोले बेकार हो गए। बच्चों की उम्र निकल गई। हम युवा परेशान हो गए हैं। बेरोजगारी से परेशान होकर आज लोग आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने योगेश को अपना घोषणा पत्र पढ़वाया।

प्रियंका गांधी ने इस युवा से बातचीत का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कॉन्फ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती और अन्य भर्तियों को लेकर दुखी हैं। किसान और नौजवान रेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज’।

Related Articles

Back to top button