उत्तर प्रदेशराज्य

सुप्रीम कोर्ट के 34 जजों में से इतनी महिलाएं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। राज्यसभा में अभी प्रश्नकाल पर चर्चा चल रही है। कई मुद्दों को लेकर आज राज्यसभा में विपक्षी दल हंगामा कर सकते हैं। इससे पहले लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर अपने भाषण से लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है। सांसद ने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया है।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जजों में से पहली बार हमारे पास 4 महिला जज हैं। इनमें से 3 तब नियुक्त हुई थीं 

किरेन रिजिजू, कानून मंत्री

-हमें बहुत खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जजों में से पहली बार हमारे पास 4 महिला जज हैं। इनमें से 3 तब नियुक्त हुई थीं जब मैंने कानून मंत्री का पद संभाला था

– उच्च न्यायालय के 1098 जजों में से हमारे पास 83 महिला जज हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं कॉलेजियम से कहता रहा हूं कि न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करते समय, महिलाओं, पिछड़े समुदायों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को प्राथमिकता दी जा सकती है:

सदन की कार्यवाही से खुश सभापति

– राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने पर खुशी जाहिर की है। नायडू ने कहा, ‘लंबे समय के बाद कल राज्यसभा की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के चली। राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर अच्छी बहस देखकर मुझे खुशी हुई। मुझे आशा है कि यह भावना इस सत्र के शेष भाग के लिए बनी रहेगी।’

Related Articles

Back to top button