उत्तर प्रदेशराज्य

लालू प्रसाद के समर्थन में आई प्रियंका गांधी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन मिला है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति की एक विशेषता यह है कि जो पार्टी के सामने नहीं झुकते उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा कि जो लोग ‘ भाजपा ब्रांड की राजनीति’ के आगे नहीं झुकते, उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता को अंततः न्याय मिलेगा।

प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा कि जो लोग भाजपा ब्रांड की राजनीति के आगे नहीं झुकते उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

प्रियंका ने आगे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव पर राजनीति में उनके अडिग रवैये के कारण यह हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लालू को जल्द न्याय मिलेगा। बता दें कि लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से अवैध निकासी से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया था।

हाल ही में डोरंडा केस में दोषी ठहराए गए लालू

बता दें कि लालू प्रसाद यादव हाल ही में चारा घोटाले के डोरंडा केस में भी दोषी ठहराए गए हैं। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। रांची की सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था। इस मामले में लालू की सजा का ऐलान 21 फरवरी (सोमवार) को होगा। गौरतलब है कि लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें सीधे जेल ले जाया गया था। इसके बाद उनकी जांच के लिए उन्हें रिम्स अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button