उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश के खिलाफ आगरा के सांसद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी राजनीति केंद्र बना हुआ है। करहल विधानसभा सीट से सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुछ देर बाद ही मैनपुरी में मोदी सरकार के मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने भी पर्चा दाखिल किया है। 

बघेल ने किया जीत का दावा

 केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव के विरुद्ध नहीं अखिलेश यादव ने मेरे विरुद्ध नामांकन किया है। पहले भी करहल सीट भाजपा ने जीती है इस बार भी भाजपा करहल सीट जीतेगी। चाहे कोई भी हो वोट की चोट लोकतंत्र में सबसे भारी होती है। जो अपनी सीट को गढ़, किला या पुश्तैनी कहते हैं वह जनता का अपमान करते हैं। करहल की जनता भाजपा को जिताकर हमेशा के लिए गुंडागर्दी को समाप्त करेगी।

Related Articles

Back to top button